चक्रधरपुर: अनुमंडल अस्पताल में 80 स्वास्थ्यकर्मियों को 5 माह से वेतन नहीं मिला, मार्च से भुगतान लंबित
चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल के करीब 80 चिकित्सकों, चिकित्सा कर्मियों और अन्य कर्मचारियों को पिछले करीब पांच माह से वेतन का इंतजार है। कर्मचारियों के अनुसार मार्च के बाद से नियमित वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। लंबे समय से वेतन लंबित रहने के कारण कर्मियों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।