गाज़ियाबाद: लोनी थाना पुलिस ने महिला के साथ मारपीट कर जान से मारने की नियत से हमला करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना लोनी पुलिस टीम ने महिला के साथ मारपीट कर जान से मारने की नियत से हमला करने वाले फरार चल रहे मो० दीन नाम के शातिर अभियुक्त को सोमवार शाम करीब 5 बजे चेकिंग के दौरान व मुखबिर खास की सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि इस मामले को लेकर बीते 12 अक्तूबर को वादिया की ओर से तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था।