गाज़ियाबाद: इन्दिरापुरम थाना पुलिस ने हत्या की घटना में शामिल 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से बरामद हुआ 1 चाकू
थाना इंदिरापुरम पुलिस टीम ने सोमवार शाम करीब साढ़े 5 बजे हत्या की घटना कारित करने वाले दीपक और प्रिंस नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को थाना इंदिरापुरम क्षेत्र से मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों की निशानदेही से घटना में प्रयुक्त 1 रक्त रंजित आलाकत्ल चाकू बरामद किया गया।