गाज़ियाबाद: एलीवेटिड रोड पर वाहन खड़ा करके आतिशबाजी करने वाले 5 अभियुक्तों को इंदिरापुरम पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना इन्दिरापुरम पुलिस ने एलीवेटिड रोड पर चार पहिया वाहन खड़ा करके सार्वजनिक मार्ग को अवरुद्ध करते हुये आतिशबाजी करने वाले व आम नागरिकों को परेशान करने वाले आसिफ, वसीम, अनुज, नसीम और मो० कैफ नाम के 5 शातिर अभियुक्तों को सोमवार शाम करीब साढ़े 4 बजे गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से 5 चार पहिया वाहन बरामद हुए है।