गाज़ियाबाद: थाना टीलामोड़ पुलिस टीम ने अवैध तमंचे से 3 हवाई फायर करने वाले एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना टीलामोड़ पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर सोमवार शाम करीब 5 बजे अवैध तमंचे से 3 हवाई फायर करने वाले रविन्द्र उर्फ लीलू नाम के 1 शातिर अभियुक्त को ग्राम राजपुर से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से 1 तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं।