गाज़ियाबाद: थाना कविनगर क्षेत्र में जीटी रोड पर लोहे की बंडल से लदा ट्रेलर पलटने से 1 युवक की मौत, 2 लोग गंभीर रूप से घायल
गाजियाबाद के थाना कवि नगर क्षेत्र के जीटी रोड पर लोहे की बंडल से लदा ट्रेलर सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे मिस्त्री की दुकान में घुस गया। एक बाइक सवार भी बचाव करते दुकान में घुस गया। ट्रेलर पलटने से तीन लोग उसके नीचे दब गए। स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला। मगर तब तक एक युवक की मौत हो चुकी थी। वहीं घायल दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।