गाज़ियाबाद: थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र में दबंग ने पिता-पुत्र के साथ मारपीट कर की हवाई फायरिंग, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र में दबंगों ने मामूली कहासुनी के बाद पिता पुत्र के साथ मारपीट करते हुए पिस्टल से हवाई फायरिंग की। मारपीट के दौरान दबंगों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी के साथ सोमवार शाम करीब साढ़े 7 बजे से वायरल होना शुरू हो गया। वायरल वीडियो में एक युवक हवाई फायरिंग करते हुए नजर आ रहा है।