करगहर: सिरसियां के महादलित टोला में परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत चौपाल का हुआ आयोजन
शिवन पंचायत के सिरसियां के महादलित टोला में वृहस्पतिवार को WPD परिवार नियोजन पखवाड़ा के अंतर्गत चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें योग्य दंपति, ग्रामीण, आशा, सेविका, पिरामल स्वास्थ्य प्रोग्राम लीडर, बीसीएम मानसी सिंह ने भाग लिया। चौपाल में परिवार नियोजन के बारे में तथा सुविधाओं के बारे में विस्तार पूर्वक भी जानकारी दी गई।