करगहर: प्रखंड विकास पदाधिकारी करगहर के रूप में अजीत कुमार ने किया पदभार ग्रहण, कर्मियों से की मुलाकात
करगहर प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में अजीत कुमार ने बृहस्पतिवार को अपना पदभार ग्रहण किया है। वहीं तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मेंद्र सिंह के द्वारा उन्हें पदभार सौंपा गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि कि जनता का काम करने के लिए सरकार ने भेजा है किसी भी समस्या को लेकर आप हमसे कार्यालय में मिल सकते हैं।