राजपुर: बघेलवा बाजार के पास मैजिक वाहन ड्राइवर और बस कंडक्टर के बीच मारपीट, कंडक्टर घायल
Rajpur, Buxar | Apr 18, 2026 राजपुर थाना क्षेत्र के बक्सर-कोचस मुख्य मार्ग पर स्थित तियरा - बघेलवा बाजार के पास 1 मैजिक वाहन के ड्राइवर और 'जय माता दी' बस के कंडक्टर के बीच मारपीट हुई। यह विवाद पैसेंजर बैठाने को लेकर शुरू हुआ था, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झगड़े के दौरान बस कंडक्टर पास की 1 मिठाई की दुकान के बाहर रखी गर्म कड़ाही में गिर गया।