हिण्डोली: रेण गांव के सब हेल्थ सेंटर में गंदगी और स्टाफ की भारी कमी, ग्रामीणों ने बीसीएमओ को सौंपा ज्ञापन
Hindoli, Bundi | Dec 25, 2025 तहसील हिंडोली के ग्राम रेण स्थित सब हेल्थ सेंटर की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। स्वास्थ्य सुविधाओं की गंभीर कमी, गंदगी और मेडिकल स्टाफ के अभाव को लेकर ग्रामीणों ने खंड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (BCMO) हिंडोली को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।