हिण्डोली: रामगढ़ विषधारी में सक्रिय हुए शिकारी, फंदे में फंसा मादा पैंथर शावक, टाइगर रिजर्व के बफर जोन में एक माह में तीसरी घटना
Hindoli, Bundi | Dec 25, 2025 रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व के बफर जोन में एक बार फिर शिकारियों की करतूत सामने आई है। जिले की हिंडोली रेंज में डाटुन्दा माताजी से कालदां माताजी के रास्ते में अज्ञात शिकारियों द्वारा लगाए गए फंदे में एक डेढ़ वर्षीय मादा शावक फंस गई। बुधवार सुबह जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने वन विभाग को सूचना दी। फंदे में पैंथर के फंसे होने की सूचना मिली।