पुनासा: ओंकारेश्वर में प्रशासन की JCB चली, अवैध ठेले पर कार्रवाई से मचा बवाल, ठेला तोड़ा गया
Punasa, Khandwa | Dec 30, 2025 तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में नए वर्ष पर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे लगे एक ठेले को जेसीबी मशीन से हटाया गया, जिससे ठेला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी मंगलवार दोपहर 2 बजे की है