पुनासा: ओंकारेश्वर में अवैध शराब से महिलाओं का जीना मुश्किल, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग
Punasa, Khandwa | Dec 28, 2025 तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में अवैध रूप से बिक रही शराब को लेकर महिलाओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। महिलाओं का कहना है कि क्षेत्र में धड़ल्ले से शराब बेची जा रही है, जिससे उनके पति शराब पीकर घर आते हैं और आए दिन झगड़े व घरेलू हिंसा की स्थिति बन रही है। परिवारों का माहौल बिगड़ रहा है और बच्चों पर भी गलत असर पड़ रहा है। जानकारी रविवार सुबह 11 बजे की है