पुनासा: सनावद-पुनासा हाईवे पर डंपर में घुसी बाइक, पिता-पुत्र की मौत, 5 साल के मासूम ने मौके पर तोड़ा दम
Punasa, Khandwa | Dec 30, 2025 खंडवा में सोमवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। घटना सनावद-पुनासा हाईवे पर हाथिया बाबा के पास हुई। यहां अंधेरे में सड़क किनारे खड़े एक खराब डंपर में तेज रफ्तार बाइक जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिता और उनके 5 साल के बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जानकारी सोमवार सुबह 7 बजे की है