बोरियो: आनंद भवन बोरियो में भाजपा की बैठक, पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी में जीत का जश्न मनाया गया
बुधवार को पूर्व विधायक व भाजपा नेता लोबिन हेंब्रम जिला महामंत्री सलखु सोरेन एवं जिला उपाध्यक्ष चांदनी देवी की उपस्थिति में बोरियो बाजार के आनंद भवन में भाजपा की बैठक मंडल अध्यक्ष भुवनेश्वर तुरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला मुख्यालय में 9 मई को होने वाले आक्रोश रैली पर चर्चा किया गया तथा विभिन्न राज्यों में भाजपा की जीत का जश्न मनाया गया।