गढ़वा: भाजपा जिला कार्यालय में अल्पसंख्यक मोर्चा की संवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन
Garhwa, Garhwa | Mar 2, 2024 भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा संवाद कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय गढ़वा में किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम् गीत के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष नशरुद्दीन अंसारी ने किया।