गढ़वा: रंका थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में 3 महिलाएँ हुईं घायल
Garhwa, Garhwa | Mar 2, 2024 रंका थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में 3 महिलाएँ घायल हो गईं। तीनों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान इस्लामुद्दीन अंसारी की पत्नी रशीदन बीवी, अनीशा खातून व नजबू खातून के रूप में हुई है।