गढ़वा: गढ़वा पुलिस ने सात नक्सलियों पर 47 लाख रुपये का रखा इनाम, भंडरिया सहित अन्य जगहों पर चिपकाया पोस्टर
Garhwa, Garhwa | Mar 2, 2024 गढ़वा पुलिस ने सात नक्सलियों पर 47 लाख रुपये का इनाम की घोषणा की है।आतंक का पर्याय बन चुके इन सात नक्सलियों पर इनाम से संबंधित भंडरिया के इंदिरा गांधी चौक सहित अन्य जगहों पर पुलिस ने पोस्टर चिपकाया है। तस्वीर के साथ चिपकाये गये पोस्टर के माध्यम से गढ़वा पुलिस ने बताया कि लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के नक्सली कुंदन खरवार पर 10 लाख रु का इनाम की घोषणा है।