गढ़वा: आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने को लेकर समाहरणालय में उपायुक्त ने की बैठक
Garhwa, Garhwa | Mar 2, 2024 आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से संपूर्ण झारखंड राज्य में 4 मार्च से सोशल मीडिया अभियान का संचालन किया जाना है।इस अभियान के महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराने एवं अभियान का गढ़वा जिला में सफल आयोजन को लेकर शनिवार को समाहरणालय स्थित सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर की अध्यक्षता में बैठक हुई।