खरगोन। परीक्षा परिणाम में देरी, समय से परीक्षा नही होने जैसी समस्या से जूझ रहे नर्सिंग कॉलेज छात्रों का आंदोलन अब तेज होने लगा है। बिस्टान नाके पर पिछले 6 दिनों से धरनारत छात्रो ने शासन, प्रशासन से कोई राहत नही मिलने से नाराज होकर शुक्रवार को सांसद सेवा केंद्र खरगोन का घेराव किया। घेराव करने पहुंचे छात्रों को पुलिस ने एसडीएम कार्यालय के समीप बेरिकेड्स लगाकर रोकने का प्रयास भी किया लेकिन छात्रों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध दर्ज कराते हुए बेरिकेड्स तोड़ दिए और दौड़ लगाकर सांसद कार्यालय पहुंचे गए।
Huzur, Bhopal | Aug 22, 2026