गुजरात के राजकोट में मर्डर कर डेढ़ करोड़ की लूट करने वाले दो शातिर शूटरों को उदयपुर पुलिस ने महज 8 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है।
15 अक्टूबर को तड़के राजकोट के तन्वी गोल्ड ज्वेलर्स पर बदमाशों ने फायरिंग कर कारीगर लालजी लवजी की हत्या कर दी और 1 किलो सोना, 3 किलो चांदी लूटकर फरार हो गए।
सूचना मिलते ही एसपी डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर बड़गांव थाने के कृष्ण गोपाल और योगेन्द्र ने नाकाबंदी शुरू की। अंबेरी पुलिया के पास UP 65 FV 2223 किआ कार को रोककर सुखेर SHO भरत योगी, ईश्वर लाल और कमलेश की टीम ने दो युवकों को दबोचा।
तलाशी में बड़ा खुलासा हुआ - आरोपी के जूते के सोल में 900 ग्राम सोना छुपा था और बैग से 3 किलो चांदी का पाउडर बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी अजीत कुमार पांडे और शिवम पांडे निवासी डेडवलिया, चंदौली, यूपी के हैं। वाराणसी भागने की फिराक में थे।
बरामद माल और कार राजकोट क्राइम ब्रांच को सुपुर्द कर दी गई है। ये उदयपुर पुलिस की अंतरराज्यीय समन्वय की बड़ी मिसाल है।