बक्सर: प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए ज्ञान परखने और आगे बढ़ने का अवसर: डॉ. केके सिंह, प्राचार्य, एमवी कॉलेज
Buxar, Buxar | Apr 8, 2026 एमवी कॉलेज के अंग्रेज़ी विभाग द्वारा आयोजित ओपन क्विज प्रतियोगिता में स्नातक विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर गुरुवार को 1:00 बजे अपराह्न में भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में साहित्यिक जागरूकता, बौद्धिक विकास और भाषाई दक्षता को बढ़ावा देना था। प्रधानाचार्य प्रो. कृष्णा कांत सिंह ने कहा,यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए आगे बढ़ने का अवसर है।