सरदारशहर: भानीपुरा पुलिस ने साइबर शील्ड अभियान के तहत साइबर ठगी के ₹50,000 पीड़ित व्यक्ति को कराए रिफंड
सरदारशहर उपखंड के भानीपुरा थाना अधिकारी राय सिंह सुथार के निर्देशन पर साइबर शील्ड अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए भानपुरा थाने में साइबर पोर्टल पर कार्यरत महिला कांस्टेबल दीपिका ने साइबर ठगी के 50 हजार रुपये पीड़ित व्यक्ति को वापस रिफंड करवाए है। महिला कांस्टेबल दीपिका ने शुक्रवार शाम को 5 बजे मामले की जानकारी देते हुए बताया है।