सरदारशहर: कालूसर बस स्टैंड के पास बाइक फिसलने से बाइक चालक घायल, घायल को राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया
जानकारी के अनुसार खींवणसर निवासी 35 वर्षीय भवानीसिह पुत्र रघुवीरसिह राजपूत बाइक में सवार होकर अपने गांव खींवणसर जा रहे थे कि कालूसर बस स्टैण्ड के पास अचानक बाइक फिसल गई। जिसके कारण भवानीसिंह घायल हो गया। यहां से गुजर रहे एडवाकेट अनिल चिरानिया ने घायल को अपने निजी वाहन की सहायता से कस्बे के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उपचार शुरू किया गया।