सरदारशहर: नाहरसरा गांव में 6 दिनों से बिजली गुल, नाराज किसानों ने एसडीएम कार्यालय पर धरना देकर किया प्रदर्शन
सरदारशहर के एसडीएम कार्यालय के आगे नाहरसरा गांव के किसानों द्वारा शुक्रवार शाम 5 बजे से बिजली की समस्या के समाधान की मांग को लेकर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में दिए जा रहे धरने में सैकड़ो की संख्या में किसानों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। किसान सभा के नेता रामकृष्ण छींपा ने बताया है।