सरदारशहर: नाहरसरा में 350 घरों और 45 कृषि कनेक्शनों की विद्युत सप्लाई पिछले 3 दिन से बंद, XEN कार्यालय में किया प्रदर्शन
सरदारशहर में नाहरसरा गांव के निवासियों को पिछले तीन दिनों से बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। गांव के 350 घरेलू और 45 कृषि कनेक्शन बन्द है। इस समस्या के समाधान के लिए सरपंच मामराज मेघवाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने गुरुवार शाम 4 बजे सरदारशहर एक्सईएन कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। समस्या की जड़ फीडर के स्थानांतरण से जुड़ी है।