सरदारशहर: मालकसर गांव में करंट की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत, बनीपुर पुलिस ने करवाया मृतक का शव पोस्टमार्टम
सरदारशहर के मालकसर गांव में गुरुवार को करंट की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत हो गई। भानीपुरा पुलिस के अनुसार कुसुमदेसर निवासी रामनिवास गुंसाई ने रिपोर्ट दी कि मोबाइल पर सूचना मिली कि उसके भुआ का लड़का भाई राधेश्याम गुंसाई निवासी सिरंगसर के मालकसर गांव में करंट लग गया है। सूचना पर तुरंत मालकसर गांव पहुंचकर भाई राधेश्याम को राजकीय अस्पताल पहुंचे।