पाटी: मोरानी में जयस का सदस्यता अभियान, 150 युवा बने सदस्य; 3 गांवों में कार्यकारिणी गठित, नए पदाधिकारी नियुक्त
Pati, Barwani | Sep 3, 2026 राष्ट्रीय जयस संरक्षक एवं मनावर विधायक डॉ. हीरालाल अलावा के मार्गदर्शन तथा प्रदेश कमेटी के निर्देशन में पाटी ब्लॉक के ग्राम मोरानी में जयस का सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें ग्राम मोरानी,कालाखेत व गोलपाटीवाड़ी में कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के करीब 150 युवाओं ने जयस की सदस्यता ग्रहण की कार्यक्रम का नेतृत्व भूपेंद्र डुडवे,भारत डुडवे ने किया