दिल्ली ही नहीं, देश के कई शहरों में प्रदूषण ने चिंता बढ़ा दी है. हरियाणा के हिसार में AQI 1064 तक पहुंच गया, जबकि सिरसा, श्रीगंगानगर और रोहतक में भी हवा बेहद खराब दर्ज की गई. पराली जलाने, पटाखों, गाड़ियों के धुएं और फैक्ट्रियों से निकलने वाला प्रदूषण हवा को जहरीला बना रहा है. प्रदूषित हवा से सांस, फेफड़ों और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है. ऐसे में N95 मास्क पहनने और प्रदूषण के दौरान बाहर निकलने से बचने की सलाह दी जा रही है. देखिए पूरी कहानी.
#airpollution #delhipollution #aqi #airquality #pollutioncrisis