🚨 बलरामपुर में चर्चित धनराज मौर्य हत्याकांड 🚨
📍 अहरौला, उतरौला तहसील (बलरामपुर)
चर्चित धनराज मौर्य हत्याकांड में उस समय नया मोड़ आ गया, जब मृतक के परिजनों ने प्रशासन द्वारा दी जा रही सहायता राशि लेने से साफ इंकार कर दिया। परिजनों को मनाने के लिए घंटों तक मान-मनौव्वल का दौर चलता रहा, लेकिन परिवार अपनी मांगों पर अड़ा रहा।
परिजनों की मुख्य मांग आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और इनकाउंटर किए जाने की बताई जा रही है। घटना को लेकर गांव में भारी आक्रोश और तनाव का माहौल बना हुआ है।
मौके पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक स्वयं मौजूद रहे। स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन लगातार परिजनों को समझाने और स्थिति सामान्य बनाए रखने का प्रयास कर रहा है।
फिलहाल सातों आरोपी जेल में है और उन पर गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही बलरामपुर पुलिस द्वारा करने की तैयारी की जा रही है।
📢 पूरे जिले की निगाहें अब इस मामले में प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।
#Balrampur #DhanrajMaurya #MurderCase #Ahraula #Utraula #BreakingNews #UPNews #BalrampurPolice #Justice #TrendingNews #highlight #upnewsउत्तरप्रदेशबलरामपुर