बक्सर: अवैध बिजली उपयोग के खिलाफ विद्युत विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 पर प्राथमिकी दर्ज, ₹372746 का जुर्माना
Buxar, Buxar | Mar 9, 2025 बक्सर विधुत विभाग ने विधुत चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान चला रहा है. अभियान के दौरान शनिवार को सुबह 12:30 बजे के करीब ग्रामीण एसडीओ रविराज के नेतृत्व में कनिय अभियंता अतुल यादव, सारणी पुरुष लालधारी यादव, मानव बल निरज सिंह एवं महेश कुमार के द्वारा 12:30 में इस्माइलपुर पांडेपट्टी पहुचा तो शंकर प्रसाद के घर में विधुत चोरी करके उपयोग करते हुए पाया.