बक्सर: अहिरौली में भाजपा जिला कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन, गुलाल उड़ा
Buxar, Buxar | Mar 9, 2025 अहिरौली स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला बक्सर के जिला कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने किया। होली मिलन समारोह के अंतर्गत दुगोला फाग कीर्तन का आयोजन किया गया। ढकाईच एवं मंझरिया गांव के नौजवान और बुजुर्ग अविभावकों ने पारम्परिक फाग गीत गाकर श्रोताओं को मुग्ध कर दिया।