बक्सर: बक्सर में डीएम ने 772 शिक्षकों को टीआरई-तीन के तहत औपबंधिक नियुक्ति पत्र दिए
Buxar, Buxar | Mar 9, 2025 बिहार लोक सेवा आयोग पटना द्वारा आयोजित विद्यालय अध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा तृतीय चरण में उत्तीर्ण एवं सफलतापूर्वक काउंसिलिंग करा चुके शिक्षकों को रविवार को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया. जिला में नगर भवन में आयोजित रविवार को लगभग 12 बजे आयोजित कार्यक्रम में डीएम के हाथों नियुक्ति पत्र वितरण का शुभारंभ हुआ. जहां जिले के 772 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दी गई.