बक्सर: होली पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 5000 पर निरोधात्मक कार्रवाई, चौकीदार गतिविधियों पर रखेंगे नजर
Buxar, Buxar | Mar 9, 2025 होली पर्व पर सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क हो गई है. लिहाजा पर्व से पहले की पुलिसिया तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. इसके तहत रविवार को लगभग 11:00 बजे दिन में जिले के विभिन्न थाना में चौकीदारी परेड एवं गुंडा परेड का आयोजन अलग-अलग किये गये. चौकीदारी परेड में जहां होली को लेकर चौकिदारों को पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखने को लेकर निर्देशित किया गया है.