सागर नगर: किसान ने पटवारी पर लगाया दबंग के नाम ज़मीन करने का आरोप, जनसुनवाई में की शिकायत
बन्दा तहसील के ग्राम कलराहो के रहने वाले छोटे लाल अहिरवार अपने परिजनों के साथ मंगलवार दोपहर 12:00 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां जनसुनवाई में उनके परिवार की जमीन को पटवारी की मिलीभगत से साहू परिवार के नाम करने की शिकायत की है। वही अधिकारियों मामले की निष्पक्ष जांच करा कर वैधानिक कार्रवाई करने का छोटेलाल को आश्वासन दिया है।