सागर नगर: बड़ा बाजार में विद्युत ट्रांसफार्मर धू-धूकर जला, विद्युत आपूर्ति बाधित
विद्युत ट्रांसफार्मरो अधिक लोड पड़ने से इनमे आग लगने की घटनाएं सामने आ रही। वहीं सोमवार शाम 5:00 बजे बडा बाजार में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर की डीपी में अचानक धू -धूकर जल उठी जिससे आसपास क्षेत्र की विद्युत सप्लाई बाधित हो गई। लोगों ने तुरंत सूचना विद्युत विभाग को दी जिसके बाद विद्युत विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सुधार कार्य कर विद्युत सप्लाई बहाल की।