सागर नगर: सागर कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा- अभियान चलाकर सभी प्रकार की समग्र ई-केवाईसी का कार्य 7 दिन में कराएँ पूरा
कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने सभी प्रकार की समग्र ई-केवाईसी कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को अभियान चलाकर 7 दिवस में कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए साथ ही अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सरपंच, वार्ड मेंबर सहित अन्य का सहयोग लें एवं 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण होने पर संबंधित अधिकारी को स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।