थरथरी के सीता शरण मेमोरियल स्कूल में सीटेट की परीक्षा के दरम्यान एक फर्जी परीक्षार्थी को जांच टीम ने पकड़ा। पकड़ाया फर्जी परीक्षार्थी को पुलिस के हवाले कर प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष साजिद अख्तर ने बताया कि सीता शरण मेमोरियल स्कूल में बायोमेट्रिक के दौरान एक परीक्षार्थी का अंगूठा नहीं मिलने से स्कूल के प्राचार्य ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।