थरथरी: थरथरी में किसानों को फार्मर रजिस्ट्री में तेजी लाने के लिए बीडीओ ने जनप्रतिनिधियों व पैक्स अध्यक्षों के साथ की बैठक
प्रखंड मुख्यालय स्थित पुरानी अस्पताल भवन में बीडीओ गौरी कुमारी की अध्यक्षता में शुक्रवार की दोपहर एक बजे फार्मर रजिस्ट्री में प्रगति लाने को लेकर पैक्स अध्यक्षों एवं पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान पैक्स अध्यक्षों ने स्पष्ट रूप से कहा कि भूमि परिमार्जन में व्याप्त त्रुटियों एवं अंचल कर्मचारियों की घोर लापरवाही के कारण रजिस्ट्रेशन फार्मर