थरथरी: उत्क्रमित मध्य विद्यालय भतहर में प्रधानाध्यापक को भावभीनी विदाई दी गई
थरथरी प्रखंड क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय भतहर में गुरुवार की दोपहर दो बजे सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सर्वेश कुमार के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी। समारोह की अध्यक्षता मध्य विद्यालय नरारी एचएम रामप्रवेश राम ने की, जबकि संचालन मध्य विद्यालय नारायणपुर एचएम अरूण कुमार चौधरी ने किया।