पथरगामा: पथरगामा की सुंदर नदी में उफान से शिव मंदिर पर मंडराया खतरा, धान की फसल डूबी
प्रखंड क्षेत्र में लगातार रुक-रुक कर हो रहे दो दिनों की वारिस के कारण माछीताड पंचायत अंतर्गत सुंदर नदी में उफान आ गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी के ऊपर बने शिव मंदिर और साधु की कुटिया पर खतरा मंडराने लगा है नदी में हो रहे तेज कटाव के कारण कटाव धीरे-धीरे मंदिर की ओर बढ़ रहा है जिससे मंदिर और साधु की कुटिया के कभी भी धराशाई होने की आशंका बनी हुई है।