फुलवारी: पटना एम्स में इलाज के लिए जा रही महिला से बदमाशों ने जेवरात लूटे
Phulwari, Patna | Oct 22, 2024 फुलवारी शरीफ इलाके में उचक्कों ने इलाज के लिए एम्स जा रही एक महिला के जेवरात उड़ा लिए। पीड़िता की शिकायत पर फुलवारी शरीफ थाने की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही है। मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे फुलवारी शरीफ थाने की पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। पीड़ित महिला आरा की रहने वाली बताई जा रही है।