फुलवारी: फुलवारी के महावीर कैंसर संस्थान में बिहार का पहला कीमो पोर्ट एवं पिक लाइन कीमोथेरेपी HDU का लोकार्पण
Phulwari, Patna | Oct 22, 2024 महावीर कैंसर संस्थान में एडवांस्ड कीमोथेरेपी के लिए नवीनतम तकनीक से सुसज्जित HDU का लोकार्पण किया गया। मंगलवार सुबह 11:00 बजे इस बात की जानकारी दी गई।वहीं समिति सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने HDU का लोकार्पण किया। मौके पर उन्होंने कहा कि लोग अस्पताल, पुलिस स्टेशन और कोर्ट मजबूरी में जाते हैं,इसलिए अस्पताल में मरीजों की देखभाल करना अस्पताल कर्मियों का कर्तव्य है।