फुलवारी: पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने लगाया जनता दरबार, शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए
Phulwari, Patna | Oct 21, 2024 पटना SSP राजीव मिश्रा ने सोमवार को जनता दरबार लगाया।इस दौरान भारी संख्या में लोग अपने शिकायतों को लेकर पटना एसएसपी के पास पहुंचे थे।वहीं इस बात की जानकारी सोमवार दोपहर करीब 3:00 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से दी गई है। मौके पर एसएसपी राजीव मिश्रा ने आम जनता की शिकायतों को सुना और उसके बाद विधि सम्मत कार्यवाई करने का संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश भी दिया।