फुलवारी: पटना के सभी घाटों को छठ पूजा के लिए तैयार किया जा रहा है, डीएम कर रहे हैं निगरानी
Phulwari, Patna | Oct 21, 2024 आगामी छठ महापर्व के मद्देनजर छठ पूजा के लिए घाटों को तैयार किया जा रहा है। स्थापित मापडंडों और दिशानिर्देशों के अनुसार काम सुनिश्चित करने के लिए सेक्टर अधिकारियों और सेक्टर पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में 21 टीमें कुल 109 घाटों पर डेरा डाल रही है। सोमवार दोपहर करीब 12:00 से लेकर शाम 7:00 बजे तक भी घाट को छठ पूजा के लिए तैयार करने का काम चलता रहा।