फुलवारी: फुलवारी के बेऊर से चोरी हुई स्कॉर्पियो, मुजफ्फरपुर से बरामद
Phulwari, Patna | Oct 22, 2024 फुलवारी के बेऊर से रविवार की देर रात एक स्कॉर्पियो चोरी होने की सूचना बेऊर थाना पुलिस को दी गई थी। वहीं मुजफ्फरपुर में सोमवार को एक स्कॉर्पियो संदिग्ध स्थिति में खड़ी थी जब उस स्कॉर्पियो का पता लगाया गया तो पता चला कि यह वही स्कॉर्पियो है जो फुलवारी के बेऊर से चोरी हुई थी। मामले को लेकर मंगलवार सुबह करीब 8:00 बजे बेऊर थाने की पुलिस ने पूरी जानकारी दी है।