फुलवारी: शिक्षक संघ के नेता राजू सिंह ने शिक्षकों की दिवाली पर 1 दिन की छुट्टी पर उठाए सवाल, कहा- बिहार में पहली बार ऐसा हुआ है
Phulwari, Patna | Oct 21, 2024 बिहार के शिक्षा विभाग के द्वारा इस बार बिहार के सरकारी शिक्षकों को दिवाली पर एक दिन की छुट्टी दी गई है। इससे शिक्षकों में नाराजगी देखने को मिल रही है। सोमवार शाम करीब 4:00 बजे शिक्षक संघ के नेता राजू सिंह ने इस छुट्टी को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसा पहले कभी भी नहीं हुआ था।