भानपुरा: भैसोदा नगर में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में कलश पूजन
संत शिरोमणि गुरु श्री रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के तहत आयोजित कलश वंदन यात्रा के निमित्त भैसोदा नगर में कलश पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूजन के पश्चात कलश को बाबा रामदेव जी महाराज मंदिर में विधिवत स्थापित किया गया। इस अवसर पर बाबा रामदेव जी महाराज एवं संत श्री रविदास जी महाराज की आरती की गई।