घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी के मंदिरों में अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ लाइव प्रसारण, हवन-पूजन व भंडारे का हुआ आयोजन
घोड़ाडोंगरी के मंदिरों में सोमवार को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इसके साथ ही घोड़ाडोंगरी के मंदिरों में पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर भी लोगों द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। टेकरी मंदिर एवं बाजारढाना में नगर परिषद घोड़ाडोंगरी द्वारा मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।